कफ सिरप की तस्करी में दो नाबालिग रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार

पटना (बिहार)। कफ सिरप की तस्करी में दो नाबालिग रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किए गए हैं। पटना जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने चेकिंग अभियान के दौरान 350 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की और दो नाबालिग तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त सिरप की अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है। दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

यह है मामला

रेलवे पुलिस प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान दो नाबालिग पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे तो उन्हें रोक लिया गया। दोनों के पास एक ट्रॉली बैग और एक अन्य बैग था। पुलिस ने शक के आधार पर उनके सामान की तलाशी ली तो भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप पाया गया।

जीआरपी थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि बरामद सिरप को जब्त कर लिया गया है और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि बरामद कफ सिरप को सहरसा में डिलीवर किया जाना था। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए नाबालिग तस्कर किसी बड़े गिरोह के हिस्सा हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह के सरगना और अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए