कैंसर की आयुर्वेदिक दवा से सैकड़ों मरीजों के इलाज का दावा

दौसा (राजस्थान)। कैंसर की आयुर्वेदिक दवा से सैकड़ों मरीजों के इलाज का दावा किया गया है। राजस्थान के एक व्यक्ति ने जड़ी बूटियों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए दवा तैयार की है। खास बात यह है कि वैज्ञानिक पद्धति से भी दवा का परीक्षण सफल हो चुका है। एनसीसीएस-पुणे में टेस्ट सफल होने के बाद एनबीए एवं एमडी एंडरसन ह्यूस्टन (यूएसए) ने दवा को सफल करार दिया है।

अब पेटेंट मिलने के बाद भारत सरकार की ओर से कैंसर की हर्बल दवा तैयार की जाएगी। इस दवा को बनाने वाले व्यक्ति विष्णु शर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सम्मानित किया है।
विष्णु शर्मा का कहना है कि अब तक उनकी दवाई से हजारों कैंसर के मरीज ठीक हो चुके हैं। उनके पास चौथी स्टेज पर पहुंचने वाले मरीज भी पहुंचते हैं। ऐसे मरीजों को को भी उनकी जड़ी बूटियां से तैयार दवाई दी जाती है और फिर वह ठीक होने लगते हैं।

नांगल निवासी विष्णु शर्मा द्वारा अपने खेतों से और जंगल से कुछ जड़ी बूटियां लाई जाती हैं, और कुछ जड़ी बूटी घर से मिलती हैं। कुछ सामग्री बाजार से भी मंगवा कर दवाई तैयार करते हैं। कैंसर की दवाई बनाने के बाद, विष्णु शर्मा को विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग एवं नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की ओर से नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शनी एवं प्रतिभा पुरस्कार कार्यक्रम में भी सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा भी उन्हें आयुर्वेदिक क्षेत्र में कैंसर की दवाई का इलाज करने पर सम्मनित किया गया है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई