नई दिल्ली। विटामिन D3 मांसपेशियों और दिल की सेहत के लिए ज्यादा असरदार पाया गया है। इसे हड्डियों और शरीर में कैल्शियम का स्तर बनाए रखने के लिए जरूरी माना जाता है। इसका असर मांसपेशियों और दिल पर भी पड़ता है। ICMR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन हैदराबाद के शोधकर्ताओं ने यह स्टडी की है। विटामिन D3, विटामिन D2 की तुलना में मांसपेशियों और दिल सुधारने में ज्यादा प्रभावी हो सकता है। इसमें शोधकर्ताओं ने विटामिन D2 और D3 के असर की तुलना नर चूहों पर की।
शोध के लिए कम उम्र के नर Sprague-Dawley चूहों को अलग-अलग तरह का आहार दिया। कुछ चूहों को विटामिन D2, कुछ को D3, कुछ को दोनों का मिश्रण दिया। वहीं कुछ चूहों को विटामिन D की कमी वाला आहार दिया गया। इसके बादचूहों के शरीर में फैट और मांसपेशियों की मात्रा और ऊर्जा से जुड़ी प्रक्रियाएं जांची। इसके साथ ही दिल के कामकाज से जुड़े कुछ संकेतकों को भी देखा गया।
पता चला कि विटामिन D3 लेने वाले चूहों में मांसपेशियों का आकार और पकड़ की ताकत ज्यादा बेहतर थी। जबकि विटामिन D2 लेने वाले चूहों की कम रही। D3 का असर मांसपेशियों के विकास और ऊर्जा के इस्तेमाल से जुड़े संकेतकों पर भी मजबूत मिला। दिल से जुड़े मापदंडों में भी दोनों विटामिन के बीच अंतर मिला। विटामिन D3 ने दिल की सिकुडऩे की क्षमता पर ज्यादा प्रभाव दिखाया। विटामिन ष्ठ की कमी से उबरने के दौरान दोनों के बीच यह अंतर साफ दिखाई दिया।










