बिहार की (घटिया) रिजेक्ट दवा, यूपी के मरीजों को खिलाई जा रही है

पटना। कौन सोच सकता है कि जो दवा एक राज्य से रिजेक्ट हो चुकी है वो दूसरे राज्य में बड़े आराम से बेची जा रही थी, खुलासा होने से पहले। अब इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला अस्पताल में पकड़े गए बिहार सप्लाई की दवा को कंपनी को वापस कर दिया गया था। दवा के बैच के आधार पर जांच में पता चला कि इन दवाओं पर कंपोजिशन नहीं लिखा। जिस कारण अगस्त में ही डेढ़ लाख सीसी पैरासिटामोल कंपनी को वापस कर दी गई। स्वास्थ्य विभाग की माने तो ऐसा हो सकता है कि यही दवा यूपी में सप्लाई कर दी गई हो। इस कारण बाद में सहारनपुर में इन्हीं दवाओं को पकड़ा गया।

इस खुलासे को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि नागपुर की कंपनी एड्रॉइट फार्मास्यूटिकल लिमिटेड ने अगस्त में इन दवाओं की सप्लाई बिहार में की लेकिन सप्लाई की गई दवाओं में मिसलेबलिंग मिली। पैरासिटामोल की दवाओं पर कंपोजिशन नहीं लिखा था, जो कि लिखा होना चाहिए। जिस कारण इन दवाओं को रिजेक्ट कर कंपनी को लौटा दिया गया। सिंह ने कहा कि नागपुर की कंपनी अब इन दवाओं की आपूर्ति किसे और कहां कर रही है, इससे स्वास्थ्य विभाग और बीएमसीआईएल को कोई लेना-देना नहीं है।

अपर सचिव ने आगे बताया कि कंपनी पैरासिटामोल समेत कई अन्य प्रकार की दवाओं की सप्लाई बिहार में करती है। लेकिन अब कंपनी द्वारा सप्लाई की गई सभी प्रकार की दवाओं की जांच की जाएगी।

Related Posts

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

गुरुग्राम। नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी मिली है। इसके चलते 44 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। स्टोरों पर नशीली दवाए की खरीद व बिक्री का हिसाब…

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 16 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड