भारतीय फार्मा निर्यात में मात्र तीन प्रतिशत हुई वृद्धि

नई दिल्ली। देश का फार्मास्युटिकल्स निर्यात 2017-18 में मात्र तीन प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17.3 अरब डॉलर रहा। नियामकीय चिंता बढऩे तथा अमेरिका सहित वैश्विक बाजारों में कीमतों पर दबाव की वजह से फार्मा निर्यात उल्लेखनीय वृद्धि नहीं दर्ज कर पाया है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2016-17 में क्षेत्र का निर्यात घटकर 16.7 अरब डॉलर रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 16.9 अरब डॉलर था। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन के आयात अलर्ट, नियामकीय अड़चनें और मुद्रा में उतार-चढ़ाव की वजह से भी निर्यात तेजी से नहीं बढ़ पाया है। भारत के फार्मा निर्यात का प्रमुख गंतव्य अमेरिका है। उसके बाद ब्रिटेन का नंबर आता है। देश के कुल फार्मा निर्यात का 25 प्रतिशत अमेरिका भेजा जाता है। अन्य महत्वपूर्ण निर्यात गंतव्यों में दक्षिण अफ्रीका, रूस, नाइजीरिया, ब्राजील और जर्मनी शामिल हैं। हालांकि, सरकार जापान और चीन को निर्यात बढ़ाने का प्रयास कर रही है लेकिन कड़ी पंजीकरण और नियामकीय प्रक्रियाओं की वजह से इसमें समस्या आ रही है। वित्त वष्र 2017-18 में देश का कुल निर्यात 303 अरब डॉलर रहा। इसमें फार्मा का हिस्सा छह प्रतिशत रहा।

Related Posts

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

नई दिल्ली। HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी िमली है। लेनाकापाविर नाम की यह दवा साल में केवल दो बार इंजेक्शन से दी जाती है। इस दवा…

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नई दिल्ली। दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों का विस्तार हो सकता है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रस्ताव रखा है। दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और कॉस्मेटिक उत्पादों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द