केमिस्ट एसोसिएशन ने एसपी को दिया अल्टीमेटम, जाने क्या है वजह

रोहतक। रोहतक में चार केमिस्ट शॉप में चोरी होने के बाद केमिस्ट एसोसिएशन ने एसपी को अल्टीमेटम जारी कर दिया है कि या तो  48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तार करें नहीं तो पूरे शहर की दवा दुकानों में ताला लगा दिया जायेगा। छोटूराम चौक और झज्जर रोड पर चार दुकानों में चोरी होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालियां निशान लगा रहे हैं। एसपी ने कहा कि पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। जल्द कामयाबी मिलेगी।

शहर के छोटूराम चौक और झज्जर रोड पर चार दुकानों में हुई चोरी के मामले में केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी एसपी राहुल शर्मा से मिले। एसोसिएशन ने एसपी काे 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तार करने का समय दिया है। साथ ही गिरफ्तारी नहीं होने पर शहर में सभी दवा की दुकानें बंद करने की चेतावनी दी। उन्हाेंने रात में पुलिस गश्त पर भी सवाल उठाए। कहा कि पुलिस गश्त के बावजूद चोरी पर अंकुश नहीं लग रहा है।

एसपी ने कहा कि सीआईए की तीनों यूनिट समेत क्षेत्र की थाना पुलिस चाेराें की पहचान के प्रयास में लगी है। शहर के चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर उनकी पहचान कर गिरफ्तार किए जाएंगे। चाेराें की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी हेडक्वार्टर गोरखपाल राणा, सीआईए वन प्रभारी प्रवीन शर्मा और आर्य नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र के नेतृत्व में एसआईटी गठित की है। एसआईटी शहर के चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कार का नंबर पहचानने के प्रयास में लगी है।

दुकानदारों ने एसपी से कहा कि छोटूराम चौक पर गोदारा मेडिकल स्टोर के पास ही पुलिस की रात को नाकाबंदी रहती थी। अब पांच दिन पहले ही नाका हटा दिया। अगर पुलिस वहां पर मौजूद होती तो शायद शहर में चोरियां न होती। इस पर एसपी ने कहा कि डायल 112 की 30 गाड़ियों में करीब 200 जवान तैनात किए हैं। ऐसे में कई जगह नाकों में बदलाव किया है।

जिले में पहले 25 पीसीआर थी। इनमें से 11 गाड़ियों की हालात ठीक नहीं होने के कारण उन्हें पुलिस लाइन में रोड ऑफ कर दिया गया। अब 14 पीसीआर ऑन रोड है। इनके अलावा, 30 गाड़िया डायल 112 की है। शहर के शिवाजी कॉलोनी और सिटी थाना में 3- 3 गाड़ियां है, जबकि बाकी थानों में 2-2 गाड़ियां हैं। ऐसे में अब डायल 112 की गाड़ियाें के जिम्मे ही शहर की गश्त भी है। वहीं, पुलिस सूत्रों में मानें तो अब जिले में एसएचओ मोबाइल समेत करीब 70 गाड़ी हैं, जो शहरी और बहारी एरिया में गश्त करती है।

केमिस्ट एसोसिएशन प्रधान महेंद्र चावला ने कहा कि उन्होंने पुलिस प्रशासन को कार्रवाई के लिए 48 घंटे का समय दिया है। अगर चोर नहीं पकड़े गए तो वे दुकानें बंद कर देंगे। साथ ही पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार की रात को चोर छोटूराम चौक व काठमंडी में चार दवा की दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी ले गए। सीसीटीवी में नजर आ रहे चोर कार में सवार होकर आए और वारदात को अंजाम दिया। वारदात से मेडिकल स्टोर संचालकों में रोष है। एसपी से मिलने वालों में प्रधान के अलावा उप प्रधान धीरज सुनेजा, संयुक्त सचिव अमित ढल, सह सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष विमल बठला, काठमंडी निवासी प्रेम तायल, दलीप सिंह गोदारा, चंद्र कथूरिया व अन्य मेडिकल स्टोर संचालक भी शामिल रहे।

वहीँ डीएसपी गोरखपाल राणा ने कहा कि जिले में डायल 112 की 30 गाड़ियां आने के बाद फोर्स में बदलाव हुआ है। अब शहर की सुरक्षा को लेकर रिव्यू मीटिंग गुरुवार को एसपी लेंगे। इसमें क्राइम हॉट स्पॉट और दुकानों की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखा जाएगा। मीटिंग में शहर में नए नाके लगाए जाएंगे।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 5 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 8 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 13 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली