गर्भवती महिलाओं को ब्लैकलिस्टेड कंपनियों के इंजेक्शन लगाए

रीवा (मप्र)। गर्भवती महिलाओं को ब्लैकलिस्टेड कंपनियों के इंजेक्शन लगाने का मामला सामने आया है। ऐसी पांच महिलाओं की याददाश्त चली गई।

यह है मामला

फरवरी माह में संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में डिलीवरी कराने आई 5 प्रसूताओं ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनके परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों ने प्रसूताओं का गलत तरीके से इलाज किया और इससे उनकी याददाश्त चली गई है।

लापरवाही के आरोप लगने पर अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना की जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन ने स्टोर कीपर की लापरवाही मानी और उसे निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में सात गर्भवती महिलाओं को एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाया गया था। इस इंजेक्शन को दो महीने पहले ही अमानक घोषित कर कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जा चुका था। प्रसूताओं की ऑपरेशन से डिलेवरी हुई जिसके बाद चार प्रसूताओं की याददाश्त चली गई थी। इनमें से एक प्रसुता की हालत नाजुक बनी हुई थी। हालांकि इलाज के बाद अब सभी प्रसूताएं स्वास्थ्य हैं।

इस घटना के बाद जांच कराई गई। जांच में पता चला की दिसंबर में इस जानलेवा इंजेक्शन को अमानक घोषित कर सरकारी पोर्टल में भी ब्लॉक कर दिया था। 25 फरवरी को अस्पताल के स्टोर से इस बैच के 100 वायल निकाल लिए गए थे जिसके बाद पांच डिलीवरी में इस्तेमाल भी हो गए। इसके बाद महिलाओं की हालत बिगड़ी थी। अस्पताल के स्टोर कीपर प्रवीण उपाध्याय ने भूलवश इसी प्रतिबंधित बैच के इंजेक्शन को जारी कर दिया था। इसके चलते अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 15 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए