मुजफ्फरपुर (बिहार)। अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी का मामला है। 57 तरह की दवाएं जब्त की हैं। यह कार्रवाई झपहां, द्रोणपुर रोड में ड्रग विभाग ने की। टीम ने अवैध दवा दुकान का पर्दाफाश किया है।

ड्रग इंस्पेक्टर सुशील कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। स्टोर से भारी मात्रा में दवाएं बरामद की हैं। दुकान संचालक के पास वैध लाइसेंस नहीं मिला। न ही दवाओं की खरीद से जुड़े दस्तावेज पाए गए।

यह है मामला

औषधि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी। पता चला कि झपहां इलाके में शांतनू मेडिकल हाल बिना लाइसेंस के चल रहा है। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर ने दुकान पर रेड की। संचालक रूपेश दुकान का रजिस्ट्रेशन दिखाने में नाकाम रहा।

57 प्रकार की दवाएं जब्त

दुकान से कुल 57 प्रकार की दवाइयां जब्त की गईं। बरामद दवाओं में फिजिशियन सैंपल भी शामिल हैं। इनकी बाजार में बिक्री पर रोक है। जब्त दवाओं के सैंपल प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। आरोपी रूपेश के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज करवाया है।