हिमाचल में मेडिकल ऑफिसर के 228 पदों पर भर्ती, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता, आयु सीमा और सैलरी

एचपीपीएससी ने हिमाचल स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर के 228 पदों पर भर्ती निकाली। एमबीबीएस धारक 16 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आयु 18-45 वर्ष, ट्रेनी को 34,000 रुपये मासिक।

एआई और हेल्थ ऐप पर सीडीएससीओ के नए नियम: मेडिकल डिवाइस सॉफ्टवेयर गाइडेंस जारी, साइबर सुरक्षा पर खास जोर

सीडीएससीओ ने मेडिकल डिवाइस सॉफ्टवेयर पर अंतिम गाइडेंस जारी किया। एआई आधारित टूल, हेल्थ ऐप, आईओटी डिवाइस और डिजिटल थेरेप्यूटिक्स अब नियामक दायरे में। साइबर सुरक्षा और एसबीओएम पर खास जोर।

मेडिकल डिवाइस पीएलआई योजना में 266.64 करोड़ रुपये जारी, देश में बन रहे एमआरआई-सीटी स्कैनर; तीन डिवाइस पार्क तैयार हो रहे

मेडिकल डिवाइस पीएलआई योजना में वित्त वर्ष 2024-25 तक 266.64 करोड़ रुपये जारी। 27 आवेदन मंजूर, जिनमें 14 एमएसएमई। 1,153 करोड़ के निवेश से देश में एमआरआई, सीटी स्कैनर और लिनैक जैसे उपकरण बन रहे।

मेडिकल डिवाइस लाइसेंस अब जल्दी मिलेगा: क्लास बी के लिए 115 और क्लास सी-डी के लिए 90 दिन की समय-सीमा प्रस्तावित

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल डिवाइस नियम 2017 में संशोधन का मसौदा जारी किया। क्लास बी डिवाइस का लाइसेंस 140 की जगह 115 दिन और क्लास सी-डी का 105 की जगह 90 दिन में मिल सकेगा। ‘डेफिशिएंसी क्लॉक’ की नई व्यवस्था भी प्रस्तावित।

एसिडिटी की दवा वोनोप्राजान के लिए डॉक्टर की पर्ची जरूरी, सीडीएससीओ ने बदली शर्त; जानें क्या बदला

सीडीएससीओ ने एसिडिटी की दवा वोनोप्राजान 10 और 20 एमजी की खुदरा बिक्री की शर्त बदली। अब गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की जगह किसी भी पंजीकृत डॉक्टर की पर्ची मान्य होगी, लेकिन पर्ची जरूरी रहेगी।

अमरोहा में बुखार का कहर: एक महीने में 10 से ज्यादा मौतें, 50 गांव अतिसंवेदनशील घोषित; डेंगू के 7 मरीज मिले

अमरोहा में एक महीने में बुखार से 10 से ज्यादा मौतें, डेंगू के 7 मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग ने 50 गांवों को अतिसंवेदनशील घोषित किया, ओपीडी में रोज 6-7 हजार मरीज पहुंच रहे।

कानपुर में डेंगू के 6 और स्वाइन फ्लू का 1 नया मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन; जानें लक्षण और बचाव

कानपुर में 24 घंटे में डेंगू के छह और दहेली सुजानपुर में स्वाइन फ्लू का एक नया मरीज मिला। नोडल अधिकारी ने पानी जमा न होने देने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और बुखार पर तुरंत जांच की सलाह दी।

कॉरपोरेट अस्पतालों की इन-हाउस फार्मेसी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: 27 हजार की कैंसर दवा 3 हजार में, सभी दवाओं पर 16% मार्जिन का सुझाव

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर दवाओं की एमआरपी और पीटीआर में भारी अंतर पर केंद्र से सवाल किए। कॉरपोरेट अस्पतालों की इन-हाउस फार्मेसी पर सख्ती, सभी दवाओं पर 16% मार्जिन के फॉर्मूले का सुझाव। अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को।

एम्स भोपाल में 8 अक्टूबर से ‘आई हेल्थ पासपोर्ट’, पहले 100 मरीजों की आंखों की तीन जांचें होंगी मुफ्त

एम्स भोपाल 8 अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस पर ‘आई हेल्थ पासपोर्ट’ शुरू करेगा। मध्यप्रदेश के पहले 100 मरीजों की विजन टेस्ट, एनसीटी और ऑटोरैफ जांच मुफ्त होगी।

सुलतानपुर में नवजात की मौत के बाद निजी क्लीनिक सील, पिछले साल भी हुई थी कार्रवाई; परिजनों ने डॉक्टर से की मारपीट

सुलतानपुर के चांदा कस्बे में निजी पॉलीक्लीनिक में नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक सील किया। परिजनों ने इलाज में देरी का आरोप लगाया। यही क्लीनिक पिछले साल भी सील हुआ था।