दक्षिणी सूडान भेजी जा रही ट्रामाडोल बड़ी मात्रा में जब्त

दक्षिणी सूडान भेजी जा रही ट्रामाडोल बड़ी मात्रा में जब्त

Tramadol: मुंबई सीमा शुल्क (Mumbai Customs) ने रविवार को दक्षिणी सूड़ान (South Sudan) भेजी जाने वाली ट्रामाडोल (Tramadol) की 10 लाख गोलियां जब्त की है। बताया जा रहा है कि जब्त की गई दवाईयों की कीमत 21 करोड़ रुपए हैं। मुंबई सीमा शुल्क के द्वारा जब्त की गई दवाईयों की जांच करने पर सामने आया कि ये नशीली दवाईयां है जिसका नाम ट्रामाडोल है। इस मामले में बेंगलुरु, गुंटुरु और मुंबई में तलाशी ली गई जिसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

ट्रामाडोल (Tramadol) की 10 लाख गोलियां जब्त 

मुंबई सीमा शुल्क (Mumbai Customs)  की ओर से जानकारी दी गई है कि दक्षिण सूडान को निर्यात की जाने वाली लगभग 10 लाख गोलियों की खेप को रोक दिया। परीक्षण के परिणामों ने पुष्टि की कि यह ‘ट्रामाडोल’ है। जब्त की गई दवाइयों की कीमत 21 करोड़ रुपये है। डॉक्टरों के अनुसार यह दवाएं दिमाग पर बुरा असर (psychotropic) डालती हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1634859570529959937?s=20

तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी 

मुंबई सीमा शुल्क के मुताबिक, इन दवाइयों को लेकर बेंगलुरु, गुंटूर और मुंबई में तलाशी ली गई और 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।

सीमा शुल्क ने 3 किलो सोना किया था जब्त 

इससे पहले बीते दिनों मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने विदेशी नागरिकों से 1.40 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया था, जिसे अंडरगारमेंट्स और फुटवियर में छिपाया गया था। दरअसल, तीन विदेशी नागरिकों ने अदीस अबाडा से मुंबई के विमान पकड़ा था। इन लोगों के पास 3 किलो से अधिक का सोना मौजूद था, जिसकी कीमत करीब 140 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपियों ने अपने फुटवियर और अंडरगारमेंट्स में सोना छिपाया हुआ था।

Advertisement