आयुर्वेद को घर-घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं डॉ विक्रम चौहान

आयुर्वेद को घर-घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं डॉ विक्रम चौहान

Dr. Vikram Chauhan: आयुर्वेद भारत की सबसे पुरानी चिकित्सा पद्धति है। कोरोना काल में आयुर्वेद ने बहुत सारे लोगों की जान बचाई है। कोरोना के दौर में जब कोई दवाई उपलब्ध नहीं थी तब आयुर्वेद ने ही दुनिया की जान बचाई। पूरी दुनिया का विश्वास आयुर्वेद पर बढ़ा है। इसी उपचार पद्धति को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का काम मशहूर आयुर्वेद डॉ विक्रम चौहान (Dr. Vikram Chauhan) कर रहे हैं। डॉ चौहान दशकों से ‘हील इन इंडिया, हील बाय इंडिया एंड हील फ्रॉम इंडिया’ अभियान को बढ़ावा दे रहे हैं।

ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्राकृतिक रुप से स्वस्थ रखें : Dr. Vikram Chauhan

डॉ विक्रम चौहान का संकल्प है कि आयुर्वेद के फायदें को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए। ताकि लोग प्राकृतिक रुप से स्वस्थ रह सकें। इन दिनों डॉ चौहान एमबीबीएस छात्रों को आयुर्वेद के बारे में पढ़ाने के लिए यूरोप दौरे पर हैं। वे एक महीने तक लातविया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया समेत यूरोप के अन्य देशों में रहेंगे। यहां वे MBBS छात्रों और शोधकर्ताओं को आयुर्वेदिक सिद्धांतों के बारे में पढ़ा रहे हैं। साथ ही स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद का अभ्यास करवा रहे हैं। आयुर्वेदिक दवाओं के क्षेत्र में अपने अविश्वसनीय योगदान के कारण उन्हें दुनियाभर में जाना जाता है।

डॉ चौहान का हील इन इंडिया, हील बाय इंडिया और हील फ्रॉम इंडिया’ अभियान काफी लोकप्रिय है। इसके जरिए वो आयुर्वेदिक कैंप और सेमिनार आयोजित करते हैं।

25 सालों से हर घर आयुर्वेद के मिशन पर 

डॉ विक्रम चौहान बीते 25 सालों से हर घर आयुर्वेद मिशन पर जुटे हुए हैं। उन्होंने 25 साल पहले ही प्लैनेट आयुर्वेद की नींव रखी थी। इसके साथ उन्होंने आयुर्वेद को दुनिया भर के लोगों के लिए सुलभ बनाने में लगातार मदद की। बीते 25 सालों से हर दिन ‘प्लैनेट आयुर्वेदा’ हर घर आयुर्वेद के मिशन पर गंभीरता से काम कर रहा है।

मैरियन बायोटेक ड्रग सैंपल में मिलावट की पुष्टि

https://medicarenews.in/news/35840

डॉ. विक्रम चौहान का कहना है कि ‘यह देखकर अच्छा लगता है कि भारत सरकार भी अब ‘हील इन इंडिया, हील बाय इंडिया और हील फ्रॉम इंडिया’ जैसे दृष्टिकोण अपना रही है।’

 

Advertisement