कैंसर मरीज के इलाज में 8 दिन की देरी पड़ी भारी: उपभोक्ता आयोग ने निजी अस्पताल और दो डॉक्टरों पर लगाया 5 लाख का जुर्माना

दिल्ली उपभोक्ता आयोग ने कैंसर मरीज के गॉलब्लैडर संक्रमण के इलाज में 8 दिन की देरी को मेडिकल लापरवाही माना। निजी अस्पताल और दो डॉक्टरों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश।

पानीपत सिविल अस्पताल: मरीज घंटों कतार में, स्टाफ को अंदर से मिल रही दवाएं; पूरी दवा न मिलने से बाहर से खरीदने को मजबूर

पानीपत जिला नागरिक अस्पताल में मरीज दवा के लिए घंटों कतार में, स्टाफ पर अंदर से दवा लेने का आरोप। पूरी दवा न मिलने पर मरीज बाहर से खरीदने को मजबूर, सीएमओ ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी।

स्वास्थ्य मंत्रालय का ‘विशेष अभियान 6’ शुरू: केंद्रीय अस्पतालों समेत 2,017 जगहों पर सफाई, 31 अक्टूबर तक लंबित मामलों का निपटारा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने केंद्र सरकार के अस्पतालों और कार्यालयों में ‘विशेष अभियान 6’ शुरू किया, जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। स्वच्छता के लिए 2,017 स्थान चिह्नित, लंबित मामलों के निपटारे पर जोर।

सोनभद्र में बिना पंजीयन चल रहे दो पैथोलॉजी केंद्र और एक अस्पताल सील, तीन दिन में जवाब नहीं तो एफआईआर

सोनभद्र के चोपन में स्वास्थ्य विभाग ने बिना पंजीयन चल रहे दो पैथोलॉजी केंद्र और एक अस्पताल सील किए। संचालकों को तीन दिन में जवाब देने का नोटिस, दोबारा संचालन पर एफआईआर की चेतावनी।

कॉरपोरेट अस्पतालों की इन-हाउस फार्मेसी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: 27 हजार की कैंसर दवा 3 हजार में, सभी दवाओं पर 16% मार्जिन का सुझाव

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर दवाओं की एमआरपी और पीटीआर में भारी अंतर पर केंद्र से सवाल किए। कॉरपोरेट अस्पतालों की इन-हाउस फार्मेसी पर सख्ती, सभी दवाओं पर 16% मार्जिन के फॉर्मूले का सुझाव। अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को।

एम्स भोपाल में 8 अक्टूबर से ‘आई हेल्थ पासपोर्ट’, पहले 100 मरीजों की आंखों की तीन जांचें होंगी मुफ्त

एम्स भोपाल 8 अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस पर ‘आई हेल्थ पासपोर्ट’ शुरू करेगा। मध्यप्रदेश के पहले 100 मरीजों की विजन टेस्ट, एनसीटी और ऑटोरैफ जांच मुफ्त होगी।

सुलतानपुर में नवजात की मौत के बाद निजी क्लीनिक सील, पिछले साल भी हुई थी कार्रवाई; परिजनों ने डॉक्टर से की मारपीट

सुलतानपुर के चांदा कस्बे में निजी पॉलीक्लीनिक में नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक सील किया। परिजनों ने इलाज में देरी का आरोप लगाया। यही क्लीनिक पिछले साल भी सील हुआ था।