एआई और हेल्थ ऐप पर सीडीएससीओ के नए नियम: मेडिकल डिवाइस सॉफ्टवेयर गाइडेंस जारी, साइबर सुरक्षा पर खास जोर
सीडीएससीओ ने मेडिकल डिवाइस सॉफ्टवेयर पर अंतिम गाइडेंस जारी किया। एआई आधारित टूल, हेल्थ ऐप, आईओटी डिवाइस और डिजिटल थेरेप्यूटिक्स अब नियामक दायरे में। साइबर सुरक्षा और एसबीओएम पर खास जोर।
मेडिकल डिवाइस लाइसेंस अब जल्दी मिलेगा: क्लास बी के लिए 115 और क्लास सी-डी के लिए 90 दिन की समय-सीमा प्रस्तावित
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल डिवाइस नियम 2017 में संशोधन का मसौदा जारी किया। क्लास बी डिवाइस का लाइसेंस 140 की जगह 115 दिन और क्लास सी-डी का 105 की जगह 90 दिन में मिल सकेगा। ‘डेफिशिएंसी क्लॉक’ की नई व्यवस्था भी प्रस्तावित।
एसिडिटी की दवा वोनोप्राजान के लिए डॉक्टर की पर्ची जरूरी, सीडीएससीओ ने बदली शर्त; जानें क्या बदला
सीडीएससीओ ने एसिडिटी की दवा वोनोप्राजान 10 और 20 एमजी की खुदरा बिक्री की शर्त बदली। अब गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की जगह किसी भी पंजीकृत डॉक्टर की पर्ची मान्य होगी, लेकिन पर्ची जरूरी रहेगी।
कॉरपोरेट अस्पतालों की इन-हाउस फार्मेसी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: 27 हजार की कैंसर दवा 3 हजार में, सभी दवाओं पर 16% मार्जिन का सुझाव
सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर दवाओं की एमआरपी और पीटीआर में भारी अंतर पर केंद्र से सवाल किए। कॉरपोरेट अस्पतालों की इन-हाउस फार्मेसी पर सख्ती, सभी दवाओं पर 16% मार्जिन के फॉर्मूले का सुझाव। अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को।
महाराष्ट्र एफडीए की बड़ी कार्रवाई: पुणे में सिप्ला के वेयरहाउस का लाइसेंस रद्द, पैकेजिंग और भंडारण में मिलीं खामियां
महाराष्ट्र एफडीए ने पुणे के वाडकी स्थित सिप्ला के सीएंडएफ वेयरहाउस का दवा बिक्री-वितरण लाइसेंस रद्द किया। शेड्यूल-एच दवा रिएक्टिन प्लस की पैकेजिंग पर गैर-अनुमत दावे और भंडारण में खामियां मुख्य कारण।











